देशराजनीति

बांग्लादेश पीएम के। शपथ ग्रहण में पहुंचे ओम बिरला

नई दिल्ली।।लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान के शपथ-ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व किया।।

उन्होंने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी राष्ट्र के निर्माण के लिए बांग्लादेश के प्रयासों का समर्थन करने के लिए तत्पर है। लोकसभा अध्यक्ष ने बांग्लादेश के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री से मुलाकात की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। लोकसभा अध्यक्ष ने बांग्लादेश के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री को भारत की यात्रा के लिए भारत के प्रधानमंत्री का निमंत्रण सौंपा। लोकसभा अध्यक्ष ने मालदीव के राष्ट्रपति, भूटान के प्रधानमंत्री और अन्य नेताओं से भी मुलाकात की।

Related Articles

Back to top button