
कई गाड़ियों के साथ शिव शंकर ने किया जनसंपर्क
विभिन्न पार्टी के लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और बाबागंज विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतारे शिव शंकर सरोज के समर्थन में क्षेत्र के तमाम लोग उतर गए हैं। पी डी ए पंचायत के दौरान विभिन्न दलों के लोगों ने समाजवादी पार्टी के सदस्यता ली और बाबागंज विधानसभा सीट पर समाजवादी परचम लहराने का संकल्प लिया।
समाजवादी अधिवक्ता सभा के प्रदेश महासचिव और इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्र नेता शिव शंकर सरोज बाबागंज विधानसभा क्षेत्र से दावेदारी ठोक दिए हैं। 2027 में बाबागंज विधानसभा क्षेत्र पर समाजवादी परचम लहराने के लिए वह लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांव में जनसंपर्क के दौरान उन्हें व्यापक समर्थन भी मिल रहा है।।

जन-जन से संवाद, जनता की समस्याओं का समाधान और सामाजिक न्याय के संकल्प के साथ वह बाबागंज विधानसभा क्षेत्र में जुटे हुएहैं। उनके साथ युवाओं की पूरी टीम लगी हुई है। 2 दिन पहले जनसंपर्क अभियान के दौरान जनसभा में डॉ महेंद्र दुबे ने अपनी पूरी टीम के साथ शिव शंकर सरोज का समर्थन करते हुए समाजवादी पार्टी का विधायक बनाने की अपील की।। शिव शंकर सरोज संविधान बचाओ और सबको सम्मान दिलाने के अभियान के तहत बाबागंज के एक-एक गांव में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह बाबागंज से सामंतवादी दहशत खत्म करना चाहते हैं। उनकी कोशिश है कि बाबागंज में समाजवादी पार्टी का परचम लहरा और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बने। पीडीए के समर्थन से इस बार बाबागंज में बदलाव की लहर चल रही है। इस क्षेत्र की जनता चाहती है कि यहां का विधायक ऐसा व्यक्ति हो जो खुद निर्णय ले सके। यहां के लोग किसी की जेब में रहने वाला विधायक नहीं बनाना चाहते हैं।। उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का आशीर्वाद लेकर क्षेत्र में डटे हुए हैं।। उनकी कोशिश है कि इस बार हर हाल में समाजवादी पार्टी की सरकार बने।।





