उत्तर प्रदेशउत्तराखंडराजनीति

बाबागंज में इस बार होगा जबरदस्त सियासी मुकाबला 

छात्रनेता शिवशंकर ने युवाओं को किया लामबंद 

लखनऊ।। प्रतापगढ़ जिले के बाबागंज विधानसभा क्षेत्र में इस बार विधानसभा चुनाव में जबरदस्त मुकाबला होगा। यहां पीढ़ीगत बदलाव का नारा बुलन्द हो रहा है। 

बाबागंज विधानसभा सीट पर जनसत्ता दल का कब्जा है। तमाम प्रयोग फेल होने के बाद इस बार यहां युवाओं की हवा चलने की उम्मीद है। इसी रणनीति के तहत इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्रनेता और समाजवादी अधिवक्ता सभा के प्रदेश महासचिव शिवशंकर सरोज ने ताल ठोंक दी है। उनके साथ युवाओं, छात्रों के साथ सिविल और हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं की टीम है। सोमवार को उन्होंने अपने समर्थकों के साथ ग्राम पंचायत डेरवा, हीरागंज, पुरमई सुल्तानपुर, लखपेड़ा एवं बाबागंज मार्केट में  जनसंपर्क किया। बड़े पैमाने पर युवाओं की टीम देख लोग हैरत में पड़ गए। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर जय समाजवाद • जय अखिलेश और  इंद्रजीत – पुष्पेंद्र सरोज जिंदाबाद के नारे गूंजते रहे। 

Related Articles

Back to top button