उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेश

आईएएस अभिषेक प्रकाश बहाल, जल्द मिलेगी तैनाती

भ्रष्टाचार का आरोप लगने पर हुआ था निलंबन।

लखनऊ। सोलर कंपनी से रिश्वत मांगने के आरोप में निलंबित आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश को जल्द बहाल किया जाएगा। संभव है कि अगले सप्ताह उन्हें नई तैनाती भी मिल जाए।

।इन्वेस्ट यूपी के पूर्व सीईओ और 2006 बैच के आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश को रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप में निलंबित किया गया था। उन पर सोलर कंपनी से प्रोजेक्ट मंजूरी के बदले घूस मांगने का आरोप था, जिसके बाद प्रदेश सरकार ने उन्हें 20 मार्च 2025 को निलंबित कर दिया था। हालांकि, फरवरी 2026 में हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने इस मामले में साक्ष्य के अभाव में चार्जशीट रद्द कर दी थी। निलबंन का एक साल पूरा होने से पहले इस संबंध में केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय को रिपोर्ट भेजी जानी है। ऐसे में सरकार की ओर से उनका निलंबन खत्म करने का फैसला लिया गया है। निलंबन खत्म होने के बाद अभिषेक को नई तैनाती दी जाएगी।।

Related Articles

Back to top button