देशविदेश

दुबई एयरपोर्ट के पास हमले की कोशिश

नई दिल्ली. एशिया में जारी संघर्ष के बीच दुबई से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दुबई के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (डीएक्सबी) के पास दो ड्रोन गिराए जाने की घटना सामने आई है। इस घटना में एक भारतीय नागरिक सहित कुल चार लोग घायल हो गए। दुबई मीडिया ऑफिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षा एजेंसियों ने एयरपोर्ट के आसपास उड़ रहे दो ड्रोन को मार गिराया। इसके बाद ये ड्रोन एयरपोर्ट के पास गिर गए, जिससे आसपास मौजूद लोगों को चोटें आईं।

अधिकारियों के अनुसार इस घटना में दो घाना के नागरिकों और एक बांग्लादेशी नागरिक को मामूली चोटें आई हैं, जबकि एक भारतीय नागरिक को मध्यम स्तर की चोटें लगी हैं। घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इसके साथ ही दुबई प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस घटना के बावजूद एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन सामान्य रूप से जारी है और यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो रही है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि ये ड्रोन कहां से आए और इन्हें किस उद्देश्य से उड़ाया गया था।

Related Articles

Back to top button