देशराजनीति

बिहार का बदलेगा मुख्यमंत्री, नीतीश राज्यसभा जाएंगे

अमित शाह की मौजूदगी में नीतीश कुमार ने राजसभा के लिए किया नामांकन

पटना। बिहार को जल्द ही जल्द ही नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा। नीतीश कुमार ने इस्तीफा देंगे। उन्होंने गुरुवार को राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है।

भाजपा न नीतीश कुमार के चेहरे पर विधानसभा चुनाव लड़ा और सरकार बनाई। नीतीश कुमार मुख्यमंत्री रहे लेकिन अब भाजपा ने बिहार में बदलाव की तैयारी कर ली है। इसी के तहत नीतीश कुमार को राज्यसभा भेज रही है। गुरुवार को गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है।

उधर, राजद नेता मनोज कुमार झा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ट्वीट पर कहा, “तमाम बातें अपनी जगह, ये नीतीश कुमार की भाषा नहीं है। विरोध और समर्थन दोनों में हम उनके साथ रहे हैं। ये ट्वीट दिल्ली में लिखा गया है। कितना बचकाना लगता है ये सुनना भी… ये कोई बात हुई? सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि मैं राज्यसभा में जाना चाहता हूं… इसकी गूंज कई वर्षों तक रहेगी… हम(राजद) राजनीतिक तौर पर संघर्ष करेंगे… बिहार की धरती में इस तरह के प्रयोग महाराष्ट्र की तरह सफल हो जाएंगे, इसकी मुझे शंका है।”

Related Articles

Back to top button