Uncategorizedउत्तर प्रदेश

प्रदेश में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाले 112 दुग्ध उत्पादक पुरस्कृत

63 दुग्ध उत्पादकों को गोकुल पुरस्कार से किया गया सम्मानित, 49 दुग्ध उत्पादकों को मिला नंदबाबा पुरस्कार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पशुधन, दुग्ध विकास एवं राजनैतिक पेंशन विभाग के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने सोमवार को इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में आयोजित  समागम-2026 में 112 दुग्ध उत्पादको को पुरस्कृत किया। इसमें वर्ष 2024-25 के प्रदेश के सर्वाधिक दुग्ध आपूर्तिकर्ता 63 दुग्ध उत्पादकों को गोकुल पुरस्कार और गाय के सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाले 49 दुग्ध उत्पादकों को नन्दबाबा पुरस्कार से सम्मानित किया। 

 उत्पादकों को प्रतीक चिन्ह, पुरस्कार स्वरूप धनराशि, प्रमाण-पत्र देकर प्रोत्साहित किया। इसके साथ ही निराश्रित गोवंश संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 05 जनपदों हरदोई, अलीगढ़, अमरोहा, जालौन तथा रायबरेली के जिलाधिकारियों, सीडीओ एवं सीवीओ को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि गोधन समागम-2026 हमारी गव्य, परंपरा एवं संस्कृति संगम का अद्भुत रूप है। यह समागम प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने और गौजन्य उत्पादों के प्रयोग के लिए आमजन को जागरूक करेगा। दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहित करने, स्वरोजगार को बढ़ाने, दुधारू पशुओं के पालन एवं गुणवत्तापूर्ण दुग्ध उत्पादों को आमजन तक सुगमता से उपलब्ध कराने के लिए दुग्ध विकास विभाग प्रतिबद्ध है। 

कार्यक्रम में गोकुल पुरस्कार के अंतर्गत लखनऊ दुग्ध संघ के लखीमपुर-खीरी जनपद निवासी एवं वेलवा मोती समिति के  वरूण सिंह को 1,81,272.00 लीटर दुग्ध आपूर्ति के लिए राज्य स्तरीय प्रथम पुरस्कार और फिरोजाबाद दुग्ध संघ के जनपद आगरा की दुग्ध समिति ठेरई के  वीरेन्द्र सिंह को 1,10,693.50 लीटर दुग्ध आपूर्ति के लिए द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया। इन दोनों दुग्ध उत्पादकों को क्रमशः 02 लाख रुपये एवं 1.50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि तथा शेष अन्य चयनित लाभार्थियों को जनपद स्तरीय पुरस्कार के तहत 51 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई है। 

नंदबाबा पुरस्कार 

 नंदबाबा पुरस्कार के तहत मुरादाबाद दुग्ध संघ के जनपद रामपुर की दुग्ध समिति हमीरपुर के लाभार्थी  कुमार को 19,066.00 ली0 दुग्ध आपूर्ति के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित करते हुए पुरस्कार स्वरूप 51 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई है। इनके अलावा नन्दबाबा जनपद स्तरीय पुरस्कार के तहत अन्य लाभार्थियों को 21 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई।  पुरस्कृत 112 दुग्ध उत्पादकों में से 25 महिला लाभार्थी है। कार्यक्रम में  मुकेश कुमार मेश्राम, अपर मुख्य सचिव, पशुधन, दुग्ध विकास एवं मत्स्य विभाग,  श्रीमती धनलक्ष्मी के, दुग्ध आयुक्त, दुग्धशाला विकास एवं महानिदेशक, मत्स्य  वैभव श्रीवास्तव, प्रबन्ध निदेशक, पी0सी0डी0एफ0लि0,  राम सहाय यादव, विशेष सचिव, दुग्ध विकास विभाग, डा0 मेम पाल सिंह, निदेशक प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग, डा0 राम सागर, मुख्य दुग्धशाला विकास अधिकारी एवं  एपी सिंह, मुख्य दुग्धशाला विकास अधिकारी द्वारा अपने बहुमूल्य विचार साझा किये गये। 

Related Articles

Back to top button