उत्तर प्रदेशउत्तराखंड

साइकिल पर सवार हुए कांग्रेस और एआईएमआईएम के कई नेता

समाजवादी पार्टी कार्यालय में पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने दिलाई सदस्यता

लखनऊ। समाजवादी पार्टी कार्यालय में शनिवार को कांग्रेस, एआईएमआईएम सहित विभिन्न दलों के लोगों ने साइकिल पर सवार होने का एलान किया। पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि सभी के हितों की रक्षा की जाए। हम सभी एकजुट होकर भाजपा को सत्ता से बेदखल करेंगे। समाजवादी पार्टी कार्यालय में श्रावस्ती से एआईएमआईएम नेता अब्दुल मन्नान, पीलीभीत से पूर्व विधायक हेमराज वर्मा, प्रतापगढ़ से पूर्व विधायक रामशिरोमणि शुक्ला सपा में शामिल हुए। इसी तरह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा मौर्य के साथ कई ब्लॉक प्रमुख और पूर्व जिला पंचायत सदस्यों ने भी सपा की सदस्यता ली। सभी नेताओं अपने समर्थकों के साथ सपा कार्यालय पहुंचे थे। अखिलेश यादव ने सभी का स्वागत किया। सभी ने 2027 में सपा सरकार बनाने का संकल्प लिया। अखिलेश यादव ने कहा कि संकीर्ण सोच वालों को पीडीए से घबराहट है। उन्होंने कहा कि न जाने क्यों ये पीडीए से घबराते हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि पी और डी से किसी के पेट में दर्द हो रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव में जितना गंभीर पीडीए है कोई नहीं है। इस दौरान पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, राजेन्द्र चौधरी आदि भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button