उत्तर प्रदेशप्रादेशिक

मुख्तार के करीबी अधिवक्ता पर अंधाधुंध फायरिंग, दिनदहाड़े शूटर हत्याकांड से दहला जिला

दिनदहाड़े हुई दुस्साहसिक वारदात, सरेराह हुई फायरिंग से पूरे इलाके में फैली सनसनी,

लखनऊ।।लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर स्थित असेनी मोड़ के पास अज्ञात हमलावरों ने दिया बड़ी वारदात को अंजाम दिया।

बाहुबली मुख्तार अंसारी के करीबी अधिवक्ता और ‘शार्प शूटर’ के रूप में चर्चित शोएब किडवाई उर्फ बॉबी को गोलियों से भूना दिया। लखनऊ की तरफ से आ रही बलिनो कार को शूटरों ने घेरकर बनाया निशाना, ताबड़तोड़ फायरिंग से हिला हाईवे

सूत्रों के मुताबिक करीब 15 राउंड गोलियां चलने से दहल उठा इलाका। मौके पर मिलीं मौत और तबाही की निशानियां।हमलावरों ने सरेआम बरसाईं गोलियां, घटनास्थल से पुलिस ने अब तक बरामद किए पांच से अधिक खोखे मिले।अंधाधुंध फायरिंग में अधिवक्ता शोएब किडवाई बॉबी की मौके पर ही दर्दनाक मौत, खून से लथपथ मिली लाश,

वारदात के बाद पूरे जिले में मचा हड़कंप, पुलिस महकमे के आला अधिकारी भारी फोर्स के साथ मौके पर मौजूद,

नगर कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम मौके पर कर रही बारीकी से जांच-पड़ताल,

हाईवे पर व्यस्त ट्रैफिक के बीच हुई इस हत्या ने कानून व्यवस्था पर खड़े किए बड़े सवाल,

पुरानी रंजिश या गैंगवार? पुलिस हर पहलू पर कर रही तफ्तीश,

नगर कोतवाली क्षेत्र के असेनी मोड़ की घटना।

Related Articles

Back to top button