उत्तर प्रदेशउत्तराखंड

कल्याण सिंह को याद करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने भरी हुंकार

कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण

लखनऊ। पद्म विभूषण ‘बाबूजी’ कल्याण सिंह जी की पुण्यतिथि पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हुंकार भरा। उन्होंने कहा कि का बाबू कल्याण सिंह बोलते थे कि कल्याण सिंह टूट सकता है,लेकिन झुक नही सकता,उन्होंने जीवन भर इस वचन को निभाया।

रामजन्मभूमि आंदोलन का समय,उन्होंने कहा था संघर्ष स्वीकार है, सत्ता दूर हो स्वीकार है, लेकिन अपने प्रभु राम का अपमान स्वीकार्य नही है। आज जब अयोध्या में प्रभु राम के भव्य मंदिर को हम देखते हैं,तो श्रद्धेय बाबूजी की स्मृति हमारे अंतःकरण में उठती है। आंदोलन में कल्याण सिंह जी ने खुलकर समर्थन किया,अपनी सत्ता गंवाई,लेकिन रामभक्तों पर गोली नही चलवाई। बड़ा आदमी पद से बड़ा नही होता, अपनी सोच और कर्मों से बड़ा और महान होता है। एक सामान्य किसान परिवार जन्म लेने वाले बाबू कल्याण सिंह अपनी कर्मठता, मूल्यों और सिद्धान पर अडिग रहने के भाव से, देश के प्रति समर्पण के भाव से आरएसएस की पाठशाला में तपकर, एक किसान, एक शिक्षक, एक विधायक, मंत्री,मुख्यमंत्री, सांसद,और राज्यपाल के रूप में सभी संवैधानिक पद पर रहे थे।

Related Articles

Back to top button