उत्तर प्रदेशउत्तराखंड

अयोध्या राम मंदिर पहुंचे अरविंद केजरीवाल पहुंचे

देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

लखनऊ। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को रामनगरी अयोध्या पहुंचे। सुबह करीब 11 बजे उन्होंने रामलला के दरबार में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद वो हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। उनके साथ आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी मौजूद रहे।

दर्शन से पहले केजरीवाल ने कहा कि वह भगवान राम से देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। उन्होंने बताया कि रामलला के दर्शन के बाद वह हनुमानगढ़ी जाकर पूजा-अर्चना करेंगे। इसके उपरांत संत-महात्माओं से मुलाकात का भी उनका कार्यक्रम है।

Related Articles

Back to top button