उत्तर प्रदेशउत्तराखंड

गाजीपुर पीड़ित परिवार को पांच लाख दिए

न्याय मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मुझे खुशी इस बात की है कि हमारा डेलिगेशन उस परिवार से मिला। पीड़ित परिवार की 5 लाख से हम लोगों ने मदद की लेकिन न्याय की बात अभी भी अधूरी है।

उन्होंने कहा कि परिवार को न्याय मिले और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर जो झूठे मुकदमे लगे हैं वह वापस लिया जाए। प्रतापगढ़ में एक दलित बेटी के साथ कितना बड़ा हादसा हुआ। फतेहपुर में एक बेटी के साथ क्या हुआ और करने वाले भारतीय जनता पार्टी के संगठन की पदाधिकारी है।
इन्हें मुख्यमंत्री खुद बचा रहे हैं इसलिए बचा रहे हैं क्योंकि उनका ही स्वजातीय है। उन्होंने सवाल किया क्या आपको दिखाई नहीं देता की इलेक्शन कमिश्नर के परिवार के लोग कहां-कहां पोस्ट हो रहे हैं। क्या आगरा – नोएडा में ऐसे ही पोस्टिंग मिल जाती है? क्या परिवार से संबंध नहीं होगा तो डीजीपी बन जाओगे। उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री जी अपने आप को योगी कहते हैं, क्या यही सनातनी परंपरा है कि एक पूजनीय शंकराचार्य जी का अपमान होगा। अंत में सब मरोगे इसलिए कम से कम लोकतंत्र बचाने के लिए आगे आ जाओ।

Related Articles

Back to top button