नए मंत्रियों को मिला विभाग
लखनऊ।। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवाद को अपनी कैबिनेट में शामिल नए मंत्रियों को विभाग आवंटित कर दिया है। भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष पद से हटने के कैबिनेट मंत्री बने भूपेंद्र चौधरी को लघु सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योग मिला है। इसी तरह सपा से भाजपा में आए मनोज पांडेय को खाद्य एवं रसद विभाग सौंपा गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट में सप्ताहभर पहले आठ नए मंत्री शामिल हुए थे। उनके विभाग को लेकर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे थे। रविवार शाम विभाग का बंटवारा कर दिया गया है। अब तक आयुष के साथ ही खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग डॉ दया शंकर मिश्रा दयालु के पास था। अब इनके पास सिर्फ आयुष विभाग रहेगा। इसी तरह धर्मपाल सिंह के पास अब दो राज्यमंत्री भी हो गए हैं। राकेश सचान के पास से लघु सूक्ष्म एवं मध्यम हटा दिया गया है। अब उनके पास सिर्फ खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग रहेगा। ।
यूपी में मंत्रियों को आवंटित विभाग:*
1. भूपेन्द्र चौधरी — सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम
2. मनोज पाण्डेय — खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति
3. अजीत सिंह पाल — खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन।
4. सोमेन्द्र तोमर — राजनैतिक पेंशन, सैनिक कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल।
5. कृष्णा पासवान — पशुधन एवं दुग्ध विकास
6. कैलाश सिंह राजपूत — ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत
7. सुरेन्द्र दिलेर — राजस्व
8. हंस राज विश्वकर्मा — सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम


