उत्तर प्रदेशउत्तराखंड

किसानों तक सही समय पर पहुंचाएं उर्वरक और बीज: सूर्य प्रताप शाही

प्रदेश में उर्वरकों की उपलब्धता एवं बीज वितरण के संबंध में समीक्षा की बैठक

लखनऊ। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शुक्रवार को विभाग के उच्चाधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों को समय पर और उचित मात्रा में उर्वरक तथा बीज उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बीज निगम बिक्री केंद्रों पर समय से बीज नहीं पहुँचता है, तो इसके लिए जिम्मेदार सभी कार्मिकों और अधिकारियों का वेतन रोक दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों को खरीफ-2026 के लिए पर्याप्त खाद उपलब्ध कराया जाए। पिछले वर्ष की तुलना में प्रदेश में 3.61 लाख मीट्रिक टन अतिरिक्त उर्वरक उपलब्ध है। इसलिए कही से भी खाद न मिलने की शिकायत नहीं आनी चाहिए।।

Related Articles

Back to top button