लखनऊ। लखनऊ से कोलकाता जाने वाली इंडिगो विमान में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। इससे करीब सवा घंटे तक उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य फंसे रहे।
सोमवार को इंडिगो की विमान संख्या 6E505 सुबह 7:40 पर कोलकाता के लिए रवाना होनी थी। तकनीकी खराबी के कारण दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक यात्रियों के साथ फ्लाइट में ही फंसे रहे। करीब एक घंटा 20 मिनट बाद तकनीकी खराबी दूर होने के बाद फ्लाइट कोलकाता के लिए रवाना हुई
