देशराजनीति

राज्यसभा जाएंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन 

राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित नौ उम्मीदवारों की घोषणा 

दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन अब राज्यसभा जाएंगे। भाजपा ने नितिन सहित नौ उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। जारी लिस्ट में बिहार से 2, असम से 2, ओडिशा से 2 और छत्तीसगढ़, हरियाणा और ओडिशा से एक-एक उम्मीदवारों के नाम है।

बीजेपी ने नितिन नबीन और शिवेश कुमार को बिहार से राज्यसभा भेजने के लिए नामित किया है। इसके अलावा बीजेपी ने पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा का नाम भी राज्यसभा के लिए भेजा है।  असम से तेराश गोवाला और जेगेन मोहन का नाम है। छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा का नाम है। इस लिस्ट में आगे हरियाणा से संजय भाटिया और पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा का नाम भी है। इसके अलावा बीजेपी की लिस्ट में ओडिशा से मनमोहन सामल और सुजीत कुमार दो लोगों के नाम हैं। 

Related Articles

Back to top button