उत्तर प्रदेशउत्तराखंड

कैंसर संस्थान के डॉ प्रमोद गुप्ता का राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन

कई अंतर राष्ट्रीय सम्मान से भी नवाजे जा चुके हैं डॉ गुप्ता, दिनभर चल बधाई का दौर

देश भर से सिर्फ 7 डॉक्टरों को मिलेगा यह सम्मान

लखनऊ। कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर इंस्टीट्यूट, लखनऊ के डीन और रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग के एडिशनल प्रोफेसर डॉक्टर प्रमोद कुमार गुप्ता को रेडिएशन ऑन्कोलॉजी में बेहतरीन काम के लिए फेलोशिप ऑफ द इंडियन कॉलेज ऑफ रेडिएशन ऑन्कोलॉजी यानी फिक्रो अवार्ड 2026 के लिए चुना गया है। यह सम्मान कैंसर के मरीजों के इलाज के साथ ही इस क्षेत्र में रिसर्च, नवाचार आदि के लिए मिला है। खास बात ये है कि इस बार पूरे देश से सिर्फ सात रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट को ये अवार्ड मिला है और उसमें लखनऊ के डॉक्टर गुप्ता का नाम भी है। इस मौके पर संस्थान के डायरेक्टर प्रो. एम.एल.बी. भट्ट ने डॉक्टर गुप्ता को बधाई दी और कहा कि ये पूरे संस्थान के लिए बहुत गर्व की बात है। यह अवार्ड उन्हें 4 दिसंबर 2026 को हैदराबाद में होने वाले एआरओआई के सालाना सम्मेलन एरोइकॉन 2026 में दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button