उत्तर प्रदेशउत्तराखंडप्रादेशिक

स्पेशल कम्पोनेंट वाले मेडिकल कॉलेजों में बहाल हो 70% आरक्षण

एससी और एसटी वर्ग के मेडिकल छात्रों एवं डॉक्टरों ने विभिन्न दल के नेताओं को सौंपा ज्ञापन

लखनऊ। स्पेशल कंपोनेंट प्लान(SCP) बचाओ अभियान के तहत डॉक्टर अम्बेडकर डॉक्टर एसोसिएशन ने आंदोलन तेज कर दिया है। धरना प्रदर्शन के बाद एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने डॉ जितेंद्र कुमार सरोज के नेतृत्व में विभिन्न दलों के नेताओं से मुलाकात की।। उन्हें बताया कि यह छात्रों के साथ अन्याय हो रहा है। दलों के नेताओं से आंदोलन में समर्थन मांगा।

एसोसिएशन का कहना है कि सरकार द्वारा स्पेशल कंपोनेंट के तहत बने 4 मेडिकल कॉलेज अम्बेडकर नगर, जालौन ,कन्नौज और सहारनपुर में 70% अनुदान समाज कल्याण विभाग से आता है । यह संस्था उसी के अनुदान से बनाई गई इसलिए उसमे 2007 कि बसपा सरकार ने 70% आरक्षण लागू किया गया था। वर्तमान सरकार इसमे भी 21% वाला नियम लागू करना चाह रही है, जो कि आर्टिकल 46 के खिलाफ है और जानबूझकर SC/ST की 200 MBBS सीट का नुकसान कर रही है।

एसोसिएशन के संरक्षक डॉ जितेंद्र सरोज ने बताया कि यह हमारे समाज से उत्तर प्रदेश में परीक्षा में बैठने वाले करीब 50000 छात्रों के भविष्य का सवाल है। इसलिए हम समस्त सामाजिक संगठन और राजनीति पार्टियों के प्रमुख लोगों तक अपनी रख दी है। सबने आश्वासन दिया है कि वर्तमान सरकार SC/ ST आरक्षण कुचलने का काम कर रही है। निजीकरण करके नौकरी भी खत्म कर रही मुद्दा लाखों करोड़ों परिवार का है जिनके बच्चे तैयारी कर रहे हैं। उन् सामाजिक संगठनों और राजनैतिक पार्टियों को आगे आना चाहिए , जो सदियों से इस वर्ग को अपना वोट का गुलाम समझती है। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने समाजवादी पार्टी के मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की। उन्होंने छात्रों और डॉक्टरों की बातों को सुना और इस पर जल्द ही ठोस कदम उठाने के बात कही।।


वही आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने मामले को सुना और कहा इसको आगे दिल्ली के लेवल पर ले जाने की जरूरत है और मदद करने का आश्वासन दिया।।
कॉंग्रेस से सांसद तनुज पुनिया से मुलाकात की गई और उन्होंने कहा हम खुद आपके मंत्रालय को पत्र लिखेंगे। बीएसपी कार्यालय में भी हम लोगों ने पत्र दे दिया है जल्द ही इसपर विचार करने की बात कही गई।
आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव प्रताप सिंह से मुलाकात हुई । उन्होंने कहा हमारी पार्टी सुरु से ही इस प्रोटेस्ट का हिस्सा रही है हमारा अधिकार है उसके लिए संघर्ष करने वालों को पूरा समर्थन देने का वादा किया।।
प्रतिनिधिमंडल में एसोसिएशन संरक्षक डॉ जितेन्द्र कुमार सरोज, डॉ अजीत भास्कर, डॉ शैलेन्द्र, डॉ राहुल यादव, डॉ विनीत, डॉ संदीप उपस्थित रहे। उन्होंने कहा अगर सरकार इस समस्या का निराकरण नहीं करती है तो एक बड़ा जनान्दोलन किया जाएगा जिसमें समाज के सभी सामाजिक और राजनैतिक दल भी हिस्सा लेंगे।।

Related Articles

Back to top button