प्रादेशिक

यूपी के कई जिलों में बारिश के आसार

सरसों की फसल का हो सकता है नुकसान
लखनऊ में सुबह से छाए है बादल

लखनऊ। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश के आसार बन रहे हैं। लखनऊ में सुबह से ही आसमान में बादल छाए हैं। बारिश हुई तो सरसों की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान होगा।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ जो कि पाकिस्तान के मध्य भाग और उससे सटे पंजाब में सक्रिय है, इसकी वजह से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 20 जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

19 फरवरी को फिर से मौसम शुष्क हो जाएगा। इसके बाद न्यूनतम तापमान में 2 से लेकर 3 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की जाएगी। .

इन जिलों में हो सकती है बारिश:प्रदेश की राजधानी लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, रायबरेली में छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। जबकि बागपत, गाजियाबाद, बुलंदशहर, गौतम बुद्ध नगर, अलीगढ़ , हाथरस, मथुरा, आगरा, कासगंज, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, हमीरपुर, झांसी, बांदा, महोबा और ललितपुर जिलों में बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।

Related Articles

Back to top button