उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेश

लखनऊ-दिल्ली इंडिगो उड़ान में टॉयलेट पेपर पर मिली बम की धमकी, यात्रियों में फैली दहशत

लखनऊ। लखनऊ से शुक्रवार सुबह दिल्ली जाने वाली उड़ान में अचानक बम विस्फोट की धमकी की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन फानन सुरक्षा एजेंसियों को बुलाकर जांच हड़ताल की गई।  इसके बाद पता चला कि किसी शरारती तत्व द्वारा फर्जी करतूत की गई है।

एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार को सुबह 10:45 बजे लखनऊ से दिल्ली जाने वाली इण्डिगो की उड़ान (6ई2111) टेक ऑफ करने को तैयार थी। विमान में 180 यात्री बैठ चुके थे। तभी विमान के टॉयलेट में किसी यात्री को टिशू पेपर पर विमान में बम विस्फोट होना लिखा मिला। इसकी जानकारी विमान के पायलट को हुई तो उसने आनन फानन इसकी सूचना एटीसी को दी। विमान में सवार यात्रियों को पता चला तो वह दहशत में आ गए। एयरपोर्ट प्रशासन ने सुरक्षा एजेंसियों को सूचना दी। आनन फानन बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड, मेडिकल टीम और फायर टीम सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियों को बुला लिया गया। 

इसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने गहनता से जांच पड़ताल की। काफी देर तक चली जांच पड़ताल के बाद भी कुछ नहीं मिला।बाद में पता चला कि यह किसी शरारती तत्व द्वारा फर्जी करतूत की गई है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियों द्वारा जांच पड़ताल के बाद यात्रियों और एयरपोर्ट प्रशासन ने राहत की साथ ली। एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि अब यह विमान जल्द ही यहां से रवाना होने वाला है।

Related Articles

Back to top button