Uncategorized

बिजली पर बवाल, मांग 30 हजार मेगावाट पार

बिजली कटौती को लेकर अलर्ट रहने का निर्देश 

लखनऊ।। भीषण गर्मी के  बीच बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। बुधवार रात बिजली की खपत बढ़कर 30160 मेगावाट पहुंच गई है।

पूरे प्रदेश में ब्लू के साथ भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में उपभोक्ता भरपूर बिजली का उपयोग कर रहे हैं। वर्ष 2024 में 19 मई को अधिकतम मांग 27478 मेगावाट, 2025 में 28858 मेगावाट रही। 19 मई 2026 को उत्तर प्रदेश में बिजली की मांग बढ़कर 30160 मेगावाट तक पहुंच गई। जबकि इस दिन महाराष्ट्र में बिजली की मांग 31858 मेगावाट रहा। अन्य राज्यों में इससे कम बिजली की मांग रही। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने सभी बिजली कर्मियों को निर्देश दिया है कि उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराया जाए । उन्होंने कहा कि नए सबस्टेशनों के निर्माण, ट्रांसमिशन एवं वितरण व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण तथा सतत मॉनिटरिंग के कारण प्रदेश अधिकतम मांग पूरा कर रहा है। उन्होंने कर्मियों एवं अधिकारियों को निर्देश दिया है कि गर्मी के इस चुनौतीपूर्ण समय में विद्युत आपूर्ति को निर्बाध बनाए रखने के लिए तत्पर रहें।।

Related Articles

Back to top button