
पीएम मोदी मंगलवार की दोपहर दो दिवयीय दौरे पर काशी पहुंचे। बाबतपुर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 163 करो़ड़ की परियोजनाओं की सौगात दिए। पीएम बरेका में आयोजित जन आक्रोश महिला सम्मेलन को संबोधित किया। वह देर शाम उप्र चुनाव को लेकर अनौपचारिक बैठक भी कर सकते हैं।
मैदान में आयोजित जनसभा में महिला शक्ति की झलक दिखी, जहां मंच पर 44 महिलाएं मौजूद रहीं । काशी में ये महिलाओं का अब तक का सबसे बड़ा जुटान है। इस सम्मेलन की कमान महिलाएं संभाल रही हैं। यहां तक कि सुरक्षा व्यवस्था में भी महिला पुलिसकर्मी तैनात हैं। पीएम के साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य मंत्रियों ने पीएम का एयरपोर्ट पर स्वागत किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी उपस्थित रहे। स्वागत के बाद पीएम मोदी हेलिकॉप्टर से बरेका के लिए रवाना हुए।


