उत्तर प्रदेश

लखनऊ में डबल मर्डर

लखनऊ । राजधानी के मोहनलालगंज इलाके में शनिवार रात डबल मर्डर की घटना सामने आई। यहां एक महिला और उसके बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। महिला का शव अर्धनग्न हालत में घर के कमरे में पाया गया। मृतक बेटे का शव भी वहीं था।

पड़ोसियों ने सुबह पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में हत्या की संभावना जताई जा रही है, लेकिन हत्या के कारण और आरोपी का पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे इलाके में जांच कर रही है और संदिग्धों की पहचान करने की कोशिश में जुटी है

Related Articles

Back to top button