उत्तर प्रदेशदेशप्रादेशिक

भाजपा संग तालमेल साधने में जुटी आरपीआई

नई दिल्ली। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया ने उत्तर प्रदेश में दलित सियासत पर फोकस बढ़ाते हुए 26 नवंबर को लखनऊ में बड़ी रैली का एलान किया है। एक लाख कार्यकर्ताओं को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। पार्टी भाजपा के साथ तालमेल कर विधानसभा चुनाव में भूमिका निभाने की तैयारी में है।

आठवले ने कहा कि पार्टी 62 जिलों में संगठन खड़ा कर चुकी है और अब भाजपा के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव में भूमिका निभाएगी। उन्होंने बसपा के कमजोर होने का दावा करते हुए कहा कि उनकी पार्टी भीमराव अम्बेडकर के सिद्धांतों पर चलकर वंचित समाज का समर्थन जुटाएगी। सीट बंटवारे और गठबंधन को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात तय है। वहीं, महिला आरक्षण मुद्दे पर अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा गया।

Related Articles

Back to top button