Uncategorized

हम मायावती और  नीतीश को प्रधानमंत्री बनाना चाहते थे : अखिलेश

ये दोनों भाजपा के साथ जाकर खुद का नुकसान किया 

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को  कहा कि सपा-बसपा गठबंधन के दौरान हम मायावती को प्रधानमंत्री बनाना चाहते थे, जबकि इंडिया गठबंधन में नीतीश कुमार का नाम प्रधानमंत्री पद के लिए प्रस्तावित करने की योजना बनाई थी। लेकिन दोनों भाजपा के साथ चले गए। भाजपा ने इनका क्या हस्र किया सबके सामने है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा जिसका साथ पकड़ती है उसे खत्म कर देती है। ऐसे लोगों से सावधान रहना चाहिए। सपा अध्यक्ष अखिलेश ने कहा कि संघ परिवार की अलग-अलग शहरों में बैठकें विधायकों के टिकट काटने की हो रही हैं। यूपी में भाजपा विधायकों के टिकट काटेगी।।सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को नया हेलीकॉप्टर दिया जाना चाहिए, ताकि तकनीकी खामी की कोई गुंजाइश न रहे और सफर सुरक्षित रहे। 

Related Articles

Back to top button