मार्च माह में मिल रहा है संकेत, अगले सप्ताह तीन डिग्री बढ़ सकता है तापमान
लखनऊ। इस साल ज्यादा गर्मी पड़ने की संभावना है। मार्च माह में ही तापमान अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने की आशंका है।
प्रदेश के कई जिलों में तापमान में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई। शुक्रवार को झांसी प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके अलावा बांदा में 35.6 डिग्री और आगरा में 35.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि अगले सात दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी हो सकती है

