लखनऊ। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में पूर्वांचल के 18 और अवध के 24 अभ्यर्थियों ने बाजी मारी है। उम्मीदवारों ने मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प से प्रेरणादायक उपलब्धि हासिल की है।
शामली के कांधला की आस्था जैन ने नौवीं रैंक हासिल की है। शिकोहाबाद के उत्कर्ष ने 32वीं, अलीगढ़ के प्रतीक ने 54वीं, शामली की काजल चौहान ने 403वीं, हमीरपुर के डॉ. यशवर्धन सिंह ने 212वीं, एटा के आयूष ने 143वीं और प्रवीन यादव ने 582वीं, सहारनपुर के ऋषभ जैन में 163वीं, अखिल कुमार सैन ने 518वीं और मनोज कुमार ने 628वीं रैंक पाई है। बिजनौर के असद अकोल ने 321वीं व अजीम अहमद ने 588वीं रैंक प्राप्त हासिल की है। बलिया की मोनिका श्रीवास्तव ने 16वीं, भदोही की इकरा को 24वीं रैंक मिली है। आजमगढ़ के आदित्य हृदय उपाध्याय ने 154वीं और उनकी बहन आयुषी उपाध्याय ने 361वीं रैंक हासिल की है। परीक्षा में बलिया, भदोही, आजमगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, सोनभद्र के 18 युवाओं ने सफलता पाई है। फतेहपुर की शांभवी ने 46वीं और मिनहाज शकील ने 513वीं रैंक हासिल की। कानपुर के गौरव ओझा ने 204वीं और अनूप कुमार ने 716यों, मुरादाबाद के सृजित कुमार ने 84वीं व देवांश गुप्ता ने 77वीं रैंक हासिल की। प्रयागराज के प्रखर ने 787वीं, झांसी की आयुषी ने 914वीं, बलिया की निवदिता ने 855, ललितपुर की अदिति सिंह 859 और आगरा की तनिषा ने 930वीं रैंक में जगह बनाई। राजधानी में रहकर तैयारी करने वाले विमल कुमार ने ऑल इंडिया 107वीं रैंक प्राप्त की है, जबकि अलीगंज निवासी आदर्श पांडेय को 347वीं रैंक मिली है। इसके अलावा वनज विद्यान ने 278वीं और पीयूष कपूर ने 402वीं रैंक हासिल कर सफलता का परचम लहराया। अलग-अलग पृष्ठभूमि से आने वाले इन अभ्यर्थियों की सफलता की कहानियां बताती हैं कि दृढ़ संकल्प, अनुशासन और निरंतर प्रयास से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।