
संभल के एसपी बिश्नोई और बरेली की आंशिक वर्मा करेंगी शादी
लखनऊ। प्रदेश में तैनात दो आई पी एस जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे।। इनकी शादी 29 मार्च को बाड़मेर में होगी।
बताया जा रहा है कि संभल पुलिस अधीक्षक कृष्ण बिश्नोई और बरेली में तैनात आईपीएस अंशिका वर्मा की शादी तय हो गई है। कृष्ण बिश्नोई राजस्थान में बाड़मेर के रहने वाले हैं और अंशिका प्रयागराज की हैं। अब ये दोनों 29 मार्च को बाड़मेर में शादी करेंगे।।
