
सम्मेलन को संबोधित करेंगे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव
लखनऊ। समाजवादी पार्टी द्वारा दिनांक 5 नवंबर को लखनऊ के गांधी भवन सभागार में दलित समाज में पैदा हुए संतों,गुरुओं को सम्मान करेगी।
इस दौरान आयोजित सम्मेलन को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सम्बोधित करेंगे।
समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय महासचिव व आयोजन से जुड़े मनोज पासवान ने कहा कि भारत की महान श्रमण परंपरा के दलित गुरुओ व संतो रविदास,कबीर,दादू,पल्टू ने जातिवाद, भेदभाव व साम्प्रदायिकता के खिलाफ अपने अपने समय पर लड़ाई लड़ी है।
आज उनके अनुयायियों समाजवादी पार्टी के विचार से सहमत हैं।
इस दौरान बौद्ध धम्म से जुड़े भंते भी शामिल होंगे।
समाजवादी पार्टी का मानना है कि इन महान संतों की परंपरा का सम्मान कर एक स्वस्थ , भेदभाव रहित व खुशहाली वाले समाज का निर्माण हो।
कार्यक्रम आयोजन की जिम्मेदारी समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल भारती के नेतृत्व में यूपी समेत पंजाब व हरियाणा में भी चल रही है।




