उत्तर प्रदेश

रेलवे इंजीनियर ने ट्रेन से कटकर दी जान

गोरखपुर निवासी इंजीनियर मानक नगर की आरडीएसओ कालोनी में रहते थे

लखनऊ। मानकनगर आरडीएसओ कॉलोनी में रहने वाले रेलवे में तैनात सेक्शन इंजीनियर मनीष कुमार सिंह(35) ने मंगलवार सुबह ट्रेन के सामने आकर जान दे दी। वह काफी समय से बीमार थे। पुलिस का दावा है कि बीमारी से परेशान होकर उन्होंने आत्महत्या की है।

एसओ मानकनगर अजीत कुमार ने बताया कि मनीष मूल रूप से गोरखपुर के खिरिया गांव के रहने वाले थे। वह पत्नी निधि और बेटा आदि के साथ आरडीएसओ कॉलोनी में आवंटित सरकारी मकान में रहते थे। मंगलवार सुबह वह घर से पैदल किसी काम पर जाने की बात कह कर निकले। इसके बाद घर से लगभग एक किलोमीटर दूर आरडीएसओ पुल के नीचे रेलवे लाइन पर वह ट्रेन की पटरी पर लेट गए और ट्रेन से कट कर उनकी मौत हो गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनके पास से मिले मोबाइल फोन की मदद से शव की पहचान कर परिजनों को खबर दी। एसओ मानकनगर का कहना है कि छानबीन में इस बात का पता चला है कि मनीष काफी समय से बीमार थे। उन्होंने बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली है। परिजनों ने कोई आरोप भी नहीं लगाया है।

Related Articles

Back to top button