देशविदेश

हमले के बीच ईरान में भूकंप 

दिल्ली। अमेरिका और इस्राइल के साथ जंग लड़ रहे ईरान में मंगलवार सुबह  भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।  यह भूकंप दक्षिणी ईरान के गेराश शहर के पास आया।

रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 मापी गई। भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 10 किलोमीटर नीचे था। अधिकारियों के मुताबिक, अभी तक किसी बड़े नुकसान या जानमाल के हानि की कोई खबर नहीं है। उधर , अमेरिका ने संकेत दिए हैं कि यह लड़ाई लंबी चल सकती है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका के पास ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान को 4 से 5 हफ्तों से भी ज्यादा समय तक जारी रखने की क्षमता है। खामेनेई की मौत के बाद से ही अमेरिकी और इस्राइली सेनाएं लगातार ईरान के सैन्य और रणनीतिक ठिकानों पर हमले कर रही हैं।

Related Articles

Back to top button