उत्तराखंड

झील से बढ़ा कटाव, सुरक्षा दीवार झुकी

देहरादून। टिहरी झील से हो रहे कटाव से सुरक्षा के लिए चार वर्ष बनाई गई सुरक्षा गेविंग दीवार भू-धंसाव के कारण गंगोत्री हाईवे की ओर से करीब तीन मीटर नीचे झुक गई है। इससे हाईवे सहित जोगत-देवीसौड़ मोटर मार्ग पर दरारें आ गई हैं। इससे चिन्यालीसौड़ बाजार और आवासीय भवनों के लिए एक बार फिर खतरा मंडराने लगा है।

पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शूरवीर रांगड़ ने बताया कि टिहरी झील के कारण चिन्यालीसौड़ और आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से भू-कटाव की समस्या बनी हुई है। इससे मुख्य बाजार सहित गंगोत्री हाईवे और आवासीय बाजार अभी भी खतरे की जद में हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की लंबी मांग के बाद टीएचडीसी की ओर से मुख्य बाजार के समीप झील से गंगोत्री हाईवे तक करीब 30 मीटर उंची सुरक्षा गेविंग दीवार का निर्माण किया

Related Articles

Back to top button