
सूतक प्रात: 6:30 बजे से प्रारंभ हो जाएगा
देहरादून। तीन मार्च को 3:30 बजे साल का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा, जिसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा ग्रहण का सूतक प्रात: 6:30 बजे से प्रारंभ हो जाएगा। सूतक काल में मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे।
ज्योतिषाचार्य डाॅ. नवीन चंद्र जोशी ने बताया कि फाल्गुन पूर्णिमा तिथि पर लगने वाला यह चंद्र ग्रहण ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि चंद्र ग्रहण अपराह्न 3:30 बजे से शुरू होगा जो 6:47 बजे तक रहेगा। मघा नक्षत्र में चंद्र ग्रहण लगेगा। सिंह राशि में चंद्रमा के साथ केतु की युति तथा सप्तम भाव में सूर्य, बुध मंगल, राहु की युति अनेक प्रकार के उपद्रवों का कारक बन सकता है। कुछ देशों में जन हानि व आर्थिक संकट आ सकता है। भारतीय दृष्टिकोण से भी यह ग्रहण सामान्य रहेगा। ग्रहण के दुष्प्रभाव को दूर करने के लिए जप तप हवन करना श्रेयस्कर रहेगा।
इन राशियों के लिए शुभ, इनकी आएगी आफत
मेष राशि में आर्थिक स्थिति कमजोर व मान प्रतिष्ठा में कमी व्यर्थ विवाद बढ सकता है। बृष राशि में पारिवारिक जीवन में कुछ परेशानी आ सकती है। न्यायालय संबंधी कार्य में सफलता मिलेगी व्यापार में अप्रत्याशित लाभ मिलेगा। मिथुन राशि में राजकीय कार्यों में व्यर्थ विवाद से बचें कोई मांगलिक कार्यों में व्यय बढ़ेगा। कर्क राशि स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है पद मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सिंह राशि में मानसिक तनाव बढ़ सकता है राजनीति क्षेत्र में बदलाव संभव है। व्यर्थ धन व्यय हो सकता है। कन्या राशि में स्वास्थ्य की दृष्टि से परेशानियां आ सकती हैं पारिवारिक जीवन में तनाव व चिंता बढ़ सकती है। तुला राशि न्यायालय संबंधी विवाद हो सकता है। वृश्चिक राशि में मान सम्मान पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी पदोन्नति मिल सकती है। धनु राशि में कोई मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। मकर राशि मानसिक तनाव व अचानक स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। कुंभ राशि अचानक स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। मीन राशि अचानक यात्रा का योग बन सकता है। शत्रु पक्ष से सावधान रहें।
