उत्तराखंड

पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी

देहरादून। जिला अदालत के बाद अब देहरादून में पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सुरक्षा के लिए एहतियातन परिसर को पूरी तरह खाली करा लिया गया। सूचना पर तत्काल मौके पर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड ने पहुंचकर पूरे कार्यालय की छानबीन की। इस दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

पुलिस के अनुसार अज्ञात व्यक्ति की ओर से सोमवार को ई-मेल के माध्यम से पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। सूचना मिलते ही एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने तत्काल मौके पर उच्चाधिकारियों के पहुंचने और सर्च अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसके बाद बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड, दोनों ने पासपोर्ट ऑफिस पहुंचकर सर्च अभियान चलाया। रीजनल पासपोर्ट ऑफिस एमकेपी चौक और पासपोर्ट ऑफिस हाथीबड़कला में टीमों ने पहुंचकर गहन छानबीन की। सर्च अभियान के दौरान दोनों पासपोर्ट ऑफिस परिसर में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

Related Articles

Back to top button