
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बी.एस.पी.) की राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश की चार बार रहीं मुख्यमंत्री व पूर्व सांसद. मायावती ने रविवार को हुई बैठक में चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। कहा कि हर सीट पर पुख्ता तैयारी रखें। दमदार उम्मीदवार को मैदान में उतरा जाएगा।
बी. एस. पी. की आल इण्डिया बैठक में पार्टी संगठन को मज़बूत बनाने व सर्वसमाज में पार्टी के जनाधार को बढ़ाने सहित देश के विभिन्न महत्वपूर्ण राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई। उनसे जुड़े घटनाक्रमों एवं संसद में भी इन सबको लेकर हुये ज़बरदस्त टकराव एवं गतिरोध आदि की भी गहन समीक्षा की गयी । ज्वलन्त जनसमस्याओं के निदान के साथ-साथ देश में बेहतर राजनीतिक व साम्प्रदायिक माहौल की ज़रूरत पर बल दिया गया ताकि अपने थोड़े ‘अच्छे दिन’ के हक़दार करोड़ों गरीब एवं मेहनतकश लोगों को आत्म-सम्मान के साथ जीने का वाजिब हक उन्हें उनके जीते-जी मिल सके ।
