
शुरू हुआ किड जी का सेंटर
प्रो मुकेश यादव सहित शिक्षाविदों की मौजूदगी में हुआ शुभारंभ।
लखनऊ। आंबेडकरनगर के अकबरपुर कस्बे में अब छोटे बच्चों को लखनऊ, दिल्ली जैसे शहरों की तर्ज पर गुणवत्तापरक शिक्षा मिलेगी। यहां शास्त्री नगर मोहल्ले में किडजी का विद्यालय शुरू किया गया है।
शनिवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो मुकेश यादव, एसडीएम विशाल सारस्वत, क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉक्टर सुशीला यादव, सर्जन डॉ गणेश यादव ने तमाम लोगों की मौजूदगी में इस शिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया। केंद्र संचालक मुलायम सिंह यादव ने बताया कि वह खुद शिक्षक हैं। चाहते हैं कि छोटे शहरों में भी बच्चों को बड़े शहरों की तरह गुणवत्तापरक शिक्षा मिले।। इसी उद्देश्य से इस सेंटर की शुरुआत की गई है। इस सेंटर में उच्च डिग्रीधारी शिक्षकों की तैनाती की गई है। बच्चों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को लेकर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। यहां पढ़ने वाले बच्चों की निरंतर बौद्धिक क्षमता बढ़ाने के लिए अलग अलग गतिविधियां चलाई जाएंगी।। अभिभावकों को भी समय समय पर बच्चों के साथ अच्छा व्यवहार रखने उन्हें प्रेरित करने के तरीके बताए जाएंगे।।
