उत्तर प्रदेशउत्तराखंडराजनीति

रामभद्राचार्य पर मुकदमा वापस लेने के बजाय जेल भेजना चाहिए था: अखिलेश 

संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए समाजवादी साथी पीडीए से मिलकर सामाजिक न्याय की स्थापना करने के लिए संकल्पित

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि 20 साल पुरानी बात शंकराचार्य को अपमानित करने के लिए किसको ढूंढ कर लाए। रामभद्राचार्य  के बारे में कुछ बोलना नहीं चाहिए, लेकिन अगर यह उनका चेला है, तो मुझे यह गलती हुई है। आदरणीय रामभद्राचार्य  पर 420 का मुकदमा था, उसको हमने वापस लिया था मुझे उन्हें जेल भेज देना चाहिए था।

प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि जैसे-जैसे जनसामान्य में पीड़ा बढ़ रही है। पीडीए का आंदोलन बढ़ रहा है। लोग पीडीए से जुड़ते जा रहे हैं। हम सब भी दलित, पीड़त, शोषित लोगों के साथ हैं। 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए समाजवादी साथी पीडीए से मिलकर सामाजिक न्याय की स्थापना करने के लिए संकल्पित है। उत्तर प्रदेश को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाने का काम समाजवादी करेंगे।

     अखिलेश यादव ने कहा कि गीता में लिखा है माया में रह कर भी माया से जो दूर रहे वो योगी है। गुरु नानक  ने भी कहा था वस्त्र पहनने, कान छिदवाने से कोई योगी नहीं होता है। बताइए शंकराचार्य जी के साथ क्या व्यवहार हो रहा है। जिस समय शिखा को पकड़ कर अपमानित किया जा रहा था उस समय भाजपा के लोग कहां थे, हमारी सनातनी व्यवस्था में किसी शंकराचार्य को गंगा स्नान से रोका नहीं गया लेकिन ये पहली बार हुआ। अब घटिया आरोप लगवा रहे है।

    श्री यादव ने कहा कि बीजेपी वाले फर्जी वीडियो चलाते है ताकि नफरत कैसे फैलाएं। कन्नौज में हिंदू नेता ने मुस्लिम भाई से मंदिर में मीट फिकवा दिया। जब जांच हुई तो 1 साल जेल में रहे। नाले में गिरने से बेटी की मौत हो गई। गोरखपुर में 19 लोगों की आंख की रोशनी चली गई। ये गोरखधंधा चल रहा है।  

    श्री यादव ने कहा कि यह नहीं बताया गया कि उनकी सुरक्षा किस आधार पर हटाई गई। सुरक्षा टीम में माली, गेट खोलने वाले को भी गिन लिया गया। भाजपा सरकार पहले हमारा और नेताजी का घर भी छीन चुकी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की एसपीजी सुरक्षा हटाई गई। उनका घर भी छीना गया।  श्री अखिलेश यादव ने कहा कि हम समाजवादी लोग घबराने वाले नहीं है। सब सुरक्षा वापस भी ले लेंगे तो भी हम इनको सरकार से हटा देंगे।            

Related Articles

Back to top button