उत्तर प्रदेशराजनीति

अखिलेश यादव ने विधायक को दिया मुख्यमंत्री बनने का ऑफर

काहा – सौ विधायक लेकर आओ हम तैयार हैं

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को विधायकों को बड़ा ऑफर दिया। उन्होंने कहा कि कोई भी विधायक 100 विधायकों को लेकर आए वे उसे मुख्यमंत्री बना देंगे।

प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि वह खुद के बजाय दूसरे को मुख्यमंत्री बनाने के लिए तैयार हैं। भाजपा अथवा उनके अन्य सहयोगी दल का कोई भी विधायक 100 विधायकों का इंतजाम कर ले। वो उसे मुख्यमंत्री बना देंगे।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के इस ऐलान से खलबली मची है। उन्होंने कहा कि हम समाजवादी लोग घबराने वाले नहीं हैं, सब सुरक्षा वापस भी ले लेंगे तो भी हम इनको सरकार से हटा देंगे। उन्होंने कहा कि जैसे जैसे पीड़ा बढ़ रही है वैसे वैसे PDA का आंदोलन बढ़ता जा रहा है। इधर सुना है कि चीफ मिनिस्टर बिष्ट साहब जापान जा रहे हैं। वस्त्र पहनने और कान छिदाने से कोई योगी नहीं होता। सपा अध्यक्ष ने कहा “यह पहली बार हुआ है इस सरकार में कि शंकराचार्य जी को स्नान करने से रोका गया, अब तो यह सरकार एक कदम आगे निकल गई है, आप इस तरह का घटिया आरोप लगवा रहे।”

उन्होंने कहा “पानी की टंकी भ्रष्टाचार का भार नहीं सह पा रहीं हैं। नाले में गिरने से बच्चे की जान चली गई गोरखपुर में जहां 10 साल गोरख धंधा चल रहा है। यह लोग कभी सफाई नहीं पसंद करते, गंदगी पसंद करते हैं ये लोग तभी तो कमल खिलेगा। इस दौरान तमाम लोगों ने सपा की सदस्यता ली। सपा अध्यक्ष ने सभी का आभार जताया।

Related Articles

Back to top button