उत्तर प्रदेशप्रादेशिक

होली पर्व को लेकर शुरू हुआ खाद्य पदार्थों का जांच अभियान

28 फरवरी तक चलेगा अभियान
पहले व दूसरे दिन लखनऊ सहित कई जिलों में मिली गड़बड़ी

लखनऊ। होली पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने प्रदेश भर में जांच अभियान शुरू कर दिया है। यह अभियान 19 से 28 फरवरी तक चलेगा।

पहले और दूसरे दिन जांच के दौरान बड़ी मात्रा में मिलावटी खाद्य सामग्री पकड़ी गई है। जांच में निर्माण इकाई/रिलेबलर/पैकर, कोल्ड स्टोरज भण्डारण इकाई/अस्थायी भट्टी एवं सम्बन्धित मण्डियों की विशेष कार्ययोजना बनाकर खाद्य एवं पेय पदार्थ की जांच की गई। इस दौरान विशेषकर खोया एवं वनस्पति, घी, गुझिया (तैयार मिठाई), नमकीन, रंगीन कचरी, दूध, पनीर एवं अन्य खाद्य पदार्थ में मिलावट पाई गई है।

लखनऊ में 23893 किलो रंगीन कचरी, हल्दी को सीजर किया गया, जिसका अनुमानित मूल्य 41,02,220 है। साथ ही 1320 किलो खजूर मानव उपभोग के योग्य न होने के कारण नष्ट कराया गया, जिसका अनुमानित मूल्य रु 2,64,000 है। 750 लीटर मिलावटी सरसों के तेल और राइस ब्रान ऑयल, कृत्रिम रंग और एसेंस के नमूने संग्रहित किए गए, जिसका अनुमानित मूल्य र1 लाख है। सम्बंधित खाद्य कारोबारी के विरुद्ध एफआईआर करायी जा रही है। इसी तरह कानपुर नगर में नकली घी के प्रतिष्ठान पर छापामार 545000 कीमत का कुकिंग घी जब्त किया गया। एक व्यापारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी गयी। जिले में अन्य प्रतिष्ठान से 13972 लीटर खाद्य तेल जिसकी अनुमानित कीमत 1815000 को सीज किया गया। इसी तरह 1380 किलो रंगीन कचरी जिसकी अनुमानित कीमत 87750 रूपये को सीज किया गया। इसी तरह अन्य जिलों में भी कार्रवाई की गई है।।

Related Articles

Back to top button