उत्तर प्रदेशउत्तराखंडप्रादेशिक

मेडिकल कॉलेजों में 1200 पदों पर होगी भर्ती


सहायक आचार्य के 1112, आचार्य के 44 और प्रवक्ता फॉर्मेसी के 11 पदों पर होगी भर्ती

लखनऊ। प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों मे नए साल में 12 सौ से अधिक चिकित्सा शिक्षकों की भर्ती होगी। इसमें सहायक आचार्य के 1112, आचार्य के 44 और प्रवक्ता फार्मेसी के 11 पद शामिल हैं। इसी तरह विभाग के अन्य संवर्ग के
करीब 50 से अधिक पदों पर भर्ती होगी।
प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में शिक्षण और तकनीकी पदों को भरने की तैयारी शुरू हो गई है। सहायक आचार्य के 1,112 पदों, आचार्य के 44 पदों और प्रवक्ता (फार्मेसी) के 11 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया जाएगा।
नर्सिंग कैडर के पदों को भी भरा जाएगा।  चिकित्सा शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित कुमार घोष ने बताया कि खाली पदों को भरने से जहां लोगों को रोजगार मिलेगा वहीं मेडिकल कॉलेजों की शिक्षक व्यवस्था में सुधार होगा।
मरीजों को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि लोक सेवा आयोग से चयनित 1,230 नर्सिंग अधिकारियों (महिला एवं पुरुष) को नियुक्ति पत्र वितरण की तैयारी है। जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ‌नियुक्ति पत्र देंगे। इससे प्रदेश
के सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूती मिलेगी।

Related Articles

Back to top button