लखनऊ। विधान परिषद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्यपाल ने जो अभिभाषण दिया है वो हमारी सरकार के पिछले 8-9 वर्षों की उपलब्धियों का रहा है। उन्होंने कहा कि
कर्फ़्यू से क़ानून
उपद्रव से उत्सव
समस्या से समधान
अविश्वास से आत्मविश्वास,
आज डबल इंजन सरकार की स्पष्ट नीति, साफ़ नीति और सशासन की प्रतिबद्धता के कारण बीमारू से ब्रेकथ्रू स्टेट बना है। आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दिल्ली में दुनिया का सबसे बड़ा ए आई समिट हो रहा है। उत्तर प्रदेश ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी एंड ट्रांसफॉर्मेशन – ट्रिपल T की त्रिवेणी बन गया है ।

