Uncategorized

सिद्धार्थनगर, महराजगंज, पीलीभीत व अयोध्या में लगेंगे स्वास्थ्य शिविर मोतियाबिंद की निशुल्क सर्जरी

लखनऊ। नेपाल बॉर्डर के सात जिलों में स्वास्थ्य शिविर की सफलता के बाद नेशनल मेडिकल आर्गेनाइजेशन और श्री गुरु गोरखनाथ सेवा न्यास दूसरे चरण की तैयारी में जुट गया है। 21 व 22 फरवरी को सिद्धार्थनगर, महराजगंज और पीलीभीत के साथ ही अयोध्या में शिविर लगेगा। मरीजों की निशुल्क जांच और कैंसर की स्क्रीनिंग की जाएगी। अयोध्या में मोतियाबिद की निशुल्क सर्जरी भी होगी।
नेशनल मेडिकल आर्गेनाइजेशन और श्री गुरु गोरखनाथ सेवा न्यास की ओर पांच फरवरी को लखनऊ के डा. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान से श्री गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा रवाना हुई। यात्रा में शामिल करीब छह सौ
चिकित्सा विशेषज्ञ व चिकित्सा छात्रों ने महरागंज, बलरामपुर, लखीमपुर खीरी, सिद्धार्थनगर, पीलीभीत, श्रावस्ती, बहराइच में तीन दिन तक शिविर लगाया। इस दौरान 240 शिविर में करीब 2.23 लाख मरीजों का उपचार किया गया। करीब 25 हजार मरीजों को उच्च चिकित्सा संस्थानों में रेफर किया गया। इस बीच जिन जिलों में अधिक मरीज मिले हैं, वहां दोबारा शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत सिद्धार्थनगर और महराजंग के आठ ब्लाकों में 56 स्वास्थ्य शिविर एवं
पीलीभीत के बीसलपुर में छह शिविर आयोजित किए जाएंगे।

  अयोध्या में 20 हजार लोगों के इलाज का लक्ष्य
श्री गुरु गोरखनाथ सेवा न्यास के महासचिव डा. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि नेपाल सीमा के तीन जिलों के अलावा अयोध्या में भी मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। न्यास के पदाधिकारियों ने इसके बारे में शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी जानकारी दी है। अयोध्या में 22 फरवरी को लगने वाले शिविर में करीब 200 चिकित्सा विशेषज्ञ और चिकित्सा छात्र हिस्सा लेंगे। इस दौरान सभी तरह की जांच की जाएगी। करीब 20 हजार से अधिक लोगों के इलाज का लक्ष्य रखा गया है। शिविर में चिन्हित मरीजों की निशुल्क मोतियाबिंद की सर्जरी की जाएगी। चश्मा वितरण भी होगा। इन शिविरों में कैंसर की स्क्रीनिंग भी की जाएगी। चिन्हित मरीजों का सरकारी योजनाओं के जरिए उपचार कराया जाएगा।

Related Articles

Back to top button