Uncategorized

गोमती नगर विस्तार के आवंटियों के लिए कम्यूनिटी सेंटर बनाएगा एलडीए

  • सरस्वती अपार्टमेंट के पास 2900 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बनेगी तीन मंजिला बिल्डिंग
  • माननीय विधायक योगेश शुक्ला ने भूमि पूजन करके की परियोजना की शुरूआत

लखनऊ।।गोमती नगर विस्तार में रिवर व्यू अपार्टमेंट के आवंटियों के लिए कम्यूनिटी सेंटर बनेगा। एलडीए ने शनिवार को भूमि पूजन के साथ ही इस परियोजना की शुरूआत कर दी है। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि यह कम्यूनिटी सेंटर सरस्वती अपार्टमेंट के पास लगभग 2900 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बनाया जाएगा, जिसका पूरा व्यय प्राधिकरण करेगा।

गोमती नगर विस्तार के आवंटियों द्वारा विवाह समारोह आदि आयोजनों के लिए कम्यूनिटी सेंटर बनवाने की मांग की जा रही थी। जिसके दृष्टिगत एलडीए अब यहां कम्यूनिटी सेंटर निर्मित करने जा रहा है। उपाध्यक्ष ने बताया कि यह कम्यूनिटी सेंटर तीन मंजिला होगा। जिसमें कार्यक्रम आयोजित करने के लिए मल्टीपर्पज हॉल व लॉन के साथ ही किचन, डाइनिंग एरिया व कमरे होंगे। इसके अलावा यहां लाइब्रेरी, इन्डोर गेम्स, जिम, योगा सेंटर, कैफे व स्वीमिंग पूल की भी सुविधा होगी।

बी0के0टी0 विधानसभा क्षेत्र के विधायक योगेश शुक्ला द्वारा शनिवार को स्थल पर भूमि पूजन करके प्रोजेक्ट की शुरूआत की गयी। कार्यक्रम में गोमती नगर विस्तार स्थित रिवर व्यू अपार्टमेंट्स के आर0डब्ल्यू0ए0 के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। उपाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में कम्यूनिटी सेंटर बनने से हजारों आवंटियों को इसका लाभ मिलेगा। इस मौके पर एलडीए के अधीक्षण अभियंता नवनीत शर्मा, अधिशासी अभियंता मनीष कुलश्रेष्ठ व सहायक अभियंता राहुल वर्मा समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button