Uncategorized

स्वस्थ नागरिक ही विकसित प्रदेश की नींवः ब्रजेश पाठक

विधान परिषद के बजट सत्र में गरजे डिप्टी सीएम, विपक्ष को लिए आड़े हाथ

कहा- पिछली सरकारों ने जनता को लूटा, हमने गुणवत्तापूर्ण इलाज दिया

लखनऊ।
स्वथ्य नागरिक ही विकसित देश और प्रदेश की नींव हैं। जब तक नागरिक स्वस्थ नहीं होंगे, कोई भी देश या प्रदेश तरक्की नहीं कर सकता। पिछली सरकारों ने प्रदेश को लूटने का काम किया है। प्रदेश की जनता की गुमराह कर अपनों को फायदा दिया है। हमारी सरकार विकासित उत्तर प्रदेश के सपने को साकार करने की दिशा में लगातार प्रयासरत है।
यह कहना है प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का। गुरुवार को विधान परिषद में बजट सत्र में प्रस्तुत प्रश्नों का उत्तर देते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि आज प्रदेश में 81 मेडिकल कॉलेज पूरी क्षमता के साथ रोगियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होंने विपक्ष को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने प्रदेश को सिर्फ लूटने का काम किया। मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग तो बना दीं लेकिन न चिकित्सक रखे और न ही पैरा मेडिकल या अन्य स्टाफ की तैनाती हुई। जनता को गुमराह कर अपने कथित विकास कार्यों का ढोल पीटा।

हमने धरातल पर कार्य किया
हमारी सरकार ने धरातल पर कार्य किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में आज का नया उत्तर प्रदेश विकास पथ पर तेजी से दौड़ रहा है। हमारी सरकार गंभीर रोगों से ग्रसित रोगियों के लिए लगातार काम कर रही है। हर जिले में मेडिकल कॉलेज की सुविधा है। हमारे पास गोरखपुर और रायबरेली में दो एम्स हैं, जो रोगियों का गुणवत्तापूर्ण इलाज कर रहे हैं।

मानक विहीन चिकित्सालयों के खिलाफ कार्रवाई
हमारी सरकार संवेदनशीलता के साथ मेडिकल ही नहीं, हर क्षेत्र में कार्य कर रही है। इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में हमने काफी काम किया है।
उन्होंने कहा कि मानक विहीन चिकित्सालयों के विरुद्ध विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जाती रहती है। वर्तमान में प्रदेश में 16520 चिकित्सक तैनात हैं। नए चिकित्सकों की तैनाती भी की जा रही है। डिप्टी सीएम ने कहा कि कैंसर के नए मरीजों की संख्या बढ़ी है। हमारी सरकार उनके इलाज के लिए प्रतिबद्ध है।

स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि हम सभी को स्वस्थ जीवनशैली अपनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि खानपान और रहन-सहन पर उचित ध्यान रखना चाहिए। आजकल लोगों ने, खासतौर पर युवाओं ने प्राकृतिक चीजों से दूरी बना ली है। जंग फूड का सेवन कर रहे हैं। दैनिक दिनचर्या में व्यायाम बहुत आवश्यक है।

Related Articles

Back to top button