उत्तर प्रदेशउत्तराखंड

बरेली महापौर ने किया रक्षाबंधन समारोह, मची भगदड़, कई महिलाएं और बच्चे हुए बेहोश

साड़ियां बांटते वक्त मची भगदड़, दम घुटन बेहोश होने वालों को भेजा अस्पताल ।

लखनऊ। बरेली क्लब में बृहस्पतिवार को आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में भारी अव्यवस्था फैल गई। महापौर उमेश गौतम और पार्थ गौतम फाउंडेशन के अध्यक्ष पार्थ गौतम द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं की अत्यधिक भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ में घुटन के कारण कई महिलाएं और बच्चे बेहोश हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। 

कार्यक्रम के मंच से लगातार बच्चों के गायब होने की घोषणाएं की जा रही थीं। महिलाओं ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम स्थल तक लाने के लिए बसें थीं, लेकिन घर वापसी के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। भीड़ बढ़ने के कारण बरेली क्लब जाने वाली सभी सड़कों पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने पर सीओ प्रथम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू किया। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में महिलाओं को साड़ियां बांटी जा रही थीं, जिससे भीड़ और बढ़ गई। 40 वर्षीय रेखा भी साड़ी लेने पहुंची थीं और गर्मी के कारण बेहोश होकर गिर पड़ीं। उन्हें 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। महिलाओं का कहना था कि आयोजकों ने भीड़ प्रबंधन पर ध्यान नहीं दिया। घर वापसी के लिए परिवहन व्यवस्था न होने से भी आक्रोश था। इस कारण कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि मेयर के कार्यक्रम की जिला प्रशासन में कोई सूचना नहीं थी और न ही कोई अनुमति ली गई थी। अव्यवस्था की सूचना मिलते ही सीओ प्रथम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने और स्थिति सामान्य करने के प्रयास किए। बरेली क्लब की ओर जाने वाली सभी सड़कों पर वाहनों का लंबा जाम लग गया था। यातायात व्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित हुई । जिला अस्पताल के ईएमओ डॉ. शैलेश रंजन ने बताया कि एंबुलेंस में बेहोश हुई महिला को रास्ते में होश आ गया था। उनके साथ तीन और महिलाएं व एक पार्टी के नेता थे। धक्कामुक्की के दौरान गुम चोट से महिला को दर्द था। महिला को सफोकेशन से चक्कर आ गया था। दवा लेकर सब अस्पताल से चलीं गईं। 

Related Articles

Back to top button