उत्तर प्रदेशउत्तराखंड

शिक्षा और सामाजिक न्याय के लिए चलेगा अभियान- प्रमोद चौधरी

राष्ट्रीय यादव महासभा ने लिया गरीब परिवार के बच्चों को शिक्षित करने का संकल्प
महासभा में पूरे देश की महिलाओं और युवाओं की रहेगी भागीदारी
लखनऊ। राष्ट्रीय यादव महासभा की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संकल्प लिया गया कि समाज के गरीब बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाया जाएगा। सामाजिक न्याय के लिए निरंतर अभियान चलाया जाएगा।
लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित एक होटल में आयोजित महासभा की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद चौधरी ने मध्य प्रदेश, गुजरात, तेलंगाना, बिहार, छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि
यादव समाज के लोगों द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी लगन से निभाया जाएगा। केंद्रीय कार्यकारिणी में उद्योगपतियों और राजनीतिज्ञों के बजाय समाज के जागरुक लोगों को शामिल किया जाएगा। अलग- अलग क्षेत्र में कार्य कर रहे समाज की महिलाओं और युवाओं को जोड़ा जाएगा। ताकि वे नई पीढ़ी को संबंधित क्षेत्र में कैरियर बनाने के लिए मार्गदर्शन भी कर सकें। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद चौधरी ने कहा कि वह लंबे समय से यादव समाज के उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं। कई तरह के विघ्न भी आए, लेकिन यह कारवां नहीं रुका है। आगे भी सभी के सहयोग से निरंतर समाज के विकास के लिए काम किया जाएगा। बैठक के दौरान तय किया गया कि जल्द से जल्द राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी। इसके बाद प्रदेश अध्यक्षों का चुनाव किया जाएगा। फिर हर प्रदेश में सम्मेलन करके समाज के लोगों को जोड़ने हुए जागरुकता अभियान चलाया जाएगा।
बैठक में यह भी संकल्प लिया गया कि महासभा को गांव- गांव तक पहुंचायाजाएगा। हर गांव में महासभी की एक कमेटी होगी, जो समाज के किसी भी व्यक्ति पर संकट आने पर टॉप टू बॉटम सूचना दे सके। समाज के लोगों का जहां भी उत्पीड़न होगा, उसके विरोध में सभी एकजुट होकर आवाज उठाएंगे। महासभा समाज के लोगों का उत्पीड़न रोकने, उन्हें आगे बढ़ाने, समाज के बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने, सामाजिक कुरीतियों को दूर करने सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर आगे बढ़ेगी। बैठक में यादव महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ
कवि एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य उदय प्रताप सिंह भी पहुंचे। उन्होंनेराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद चौधरी सहित अन्य पदाधिकारियों को आशीर्वाद दिया। संचालन मध्य प्रदेश के वरिष्ठ सपा नेता मनोज यादव ने किया। बैठक में मोती लाल यादव, विनीता यादव, नवाब सिंह यादव, भारत यादव, ओपी यादव, बजरंगी यादव, राम आशीष यादव, वीडी यादव, रमेश यादव, डा. सरोज यादव, योगेश मंडलोई सहित विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button