उत्तर प्रदेशउत्तराखंड

विधायक जयदेवी को पूजन से रोकने वालों पर दर्ज हो रिपोर्ट – मनोज पासवान

हजरतगंज कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए दिया तहरीर

लखनऊ। मलिहाबाद विधायक जयदेवी के साथ दुर्व्यवहार होने और पूजन से रोकने के मामले में समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय महासचिव मनोज पासवान ने हजरतगंज कोतवाली में तहरीर दी। पूरे मामले को जातिवादी भेदभाव और छुआछूत से जुड़ा बताया।

भेजे गए पत्र में बताया कि लखनऊ के काकोरी क्षेत्र में स्थित शीतला देवी मंदिर में भूमि पूजन के दौरान मलिहाबाद विधानसभा सीट से विधायक जयदेवी के साथ जातिगत भेदभाव और छुआछूत का गंभीर मामला सामने आया है।
पुलिस को सौंपे गए पत्र के अनुसार, यह घटना 19 अगस्त 2026 की है। मलिहाबाद की विधायक जयदेवी जनपद लखनऊ के काकोरी में शीतला देवी मंदिर में आयोजित एक शिलान्यास और भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं। आरोप है कि इसी दौरान वहां के पुजारी शैलेंद्र व रमाकांत और उनके अन्य साथियों ने विधायक के साथ जाति के आधार पर भेदभाव, दुर्व्यवहार और छुआछूत की
समाजवादी छात्रसभा के महासचिव मनोज पासवान ने अपने पत्र में भारतीय संविधान के अनुच्छेद 17 का उल्लेख करते हुए कहा है कि देश के संविधान में जाति या नस्ल के आधार पर किसी भी नागरिक के साथ छुआछूत या अस्पृश्यता की भावना रखना एक दंडनीय अपराध घोषित किया गया है। एक जनप्रतिनिधि के साथ इस तरह का व्यवहार बेहद निंदनीय है।पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की। शिकायतकर्ता ने हजरतगंज पुलिस से इस पूरे मामले को गंभीरता से संज्ञान में लेने का अनुरोध किया है। पत्र के माध्यम से आरोपी पुजारी शैलेंद्र, रमाकांत और उनके अन्य सहयोगियों के खिलाफ तुरंत सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है। इस संबंध में पुलिस के आला अधिकारियों को भी सूचित कर दिया गया है और मामले की जांच की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button