
विधानसभा उप चुनाव में भाजपा को झटका,
नई दिल्ली। विधानसभा उप चुनाव में भाजपा को जबरदस्त झटका लगा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट भी पार्टी हार गई है। बांकीपुर सीट पर प्रशांत किशोर जीत गए हैं। उप चुनाव में जेन जी का असर साफ दिखा है। जेन जी आंदोलन के बाद पहले लिटमस टेस्ट मे भाजपा फेल हो गई है। गुजरात माँजलपुर विधानसभा उपचुनाव बीजेपी जीत गई है। यहां भाजपा के सतीश पटेल ने कांग्रेस
प्रत्याशी को 30630 वोट से हराया है। लेकिन बिहार बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर(P.K) जीत गए हैं। उन्होंने 18953 वोट से भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार को हराया है। राष्ट्रीय जनता दल प्रत्याशी तीसरे नंबर पर रहा। यह सीट भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफा से खाली हुई थी। यहां
लगभग 30 साल से भाजपा काबिज थी।।बांकीपुर विधानसभा सीट कई बार से भारतीय जनता पार्टी 60% वोटो से जीत रही थी। मध्य प्रदेश दतिया सीट पर भाजपा को झटका लगा है। दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह जीते हैं। भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 6056 वोटो के अंतर से हराया है।



