उत्तर प्रदेशउत्तराखंडराजनीति

भाजपा सांसद कंगना रनौत की अभद्र टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस पार्टी की महिलाओं ने खोला मोर्चा

सैंकड़ों की तादाद में कांग्रेस की महिलाओं ने कंगना रनौत का किया पुतला दहन

लखनऊ। कांग्रेस कमेटी की सैंकड़ों महिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा सांसद कंगना रनौत का पुतला फूंककर उनके द्वारा देश की बेटियों को गटर छाप कहेे जाने पर  इसे देश की महिलाओं, बच्चियों का अपमान बताया है। आक्रोशित महिलाओं ने कंगना रनौत का माल एवेन्यू चैराहे पर पुतला फूंककर एक स्वर में कहा है कि कंगना रनौत देश की बेटियों से माफी मांगे।

भारतीय जनता पार्टी महिला आरक्षण का दिखावा करती है और देश की होनहार बेटियां जो जंतर मंतर पर भूखे प्यासे रहकर पुलिस की लाठियां खाकर और सरकार की प्रताड़ना सहकर पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दे पर युवाओं के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ मोदी सरकार को शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के लिए मजबूर कर दिया और भाजपा की सांसद उन्हीं बहादुर बेटियों को गटर छाप बताकर और उनके चरित्र पर सवाल उठाकर भारतीय जनता पार्टी की बेटियों के खिलाफ घटिया मानसिकता को उजागर किया है। भाजपा की सांसद, विधायक और महिला आयोग आज चुप्पी साधकर बैठा है जो शर्मनाक है। पूरे देश की बेटियों का अपमान है, जिसे कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। देश देख रहा है समय आने पर देश के युवा और बेटियां इसका जवाब अवश्य देंगीं। इस मौके पर प्रमुख रूप से उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता श्रीमती प्रियंका गुप्ता, डाॅ0 लालती देवी, श्रीमती अनामिका यादव, श्रीमती सुशीला शर्मा, श्रीमती सिद्धिश्री, श्रीमती शीला मिश्रा, डा0 ऋचा कौशिक, श्रीमती शिप्रा अवस्थी, श्रीमती जैनब हैदर, श्रीमती तनवीर फातिमा, श्रीमती सुमन प्रजापति, श्रीमती किरन शर्मा, श्रीमती महताब जायसी, श्रीमती उरूसा राना, श्रीमती जीनत परवीन, श्रीमती ज्योति रावत, श्रीमती सुमन रावत, श्रीमती कुसुम रावत, सोनी रावत, पिंकी, प्रिया सहित सैंकड़ों की संख्या में महिलाएं शामिल रहीं।

Related Articles

Back to top button