
वंचितों की लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस – अनिल जयहिंद
सत्ता से बेदखल होंगे भगवान के घर डकैती डालने वाले- अजय राय
लखनऊ। कांग्रेस की ओर से छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती की पूर्व संध्या पर कांग्रेस ने आरक्षण दिवस मनाया। संकल्प लिया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के मिशन जितनी आबादी, उतना हक़ को लेकर पूरे देश और
प्रदेश में अभियान चलाया जाएगा।
लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग विभाग एवं अनुसूचित जाति विभाग की ओर से आयोजित भागीदारी सम्मेलन में दलित व पिछड़े वोटबैंक को जोड़ने के लिए विधानसभा क्षेत्रवार सम्मेलन करने का भी एलान
किया गया। ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जयहिंद ने कहा कि शाहूजी महाराज ने जाति-पाति,ऊंच -नींच,पाखंड -अंधविश्वास और महिला शोषण को
दूर करने के लिए न्याय, शिक्षा और भागीदारी पर कार्य किया। अब यही कार्य लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस कर रही है।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि देश में धार्मिक नफ़रत और लूट खुलेआम हो रहे हैं। उन्होंने आरएसएस और भाजपा को भीचेतावनी देते हुए कहा कि राम मंदिर में हुए चढ़ावा लूट की वजह से जनता में आक्रोश है। आगामी 2027
विधानसभा में जनता भगवान के घर में डकैती के पाप के लिए आरएसएस बीजेपी को सबक सिखाएगी। अनुसूचित विभाग के के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री केके गौतम ने कहा कि भाजपा सरकार लोगों को मानसिक
और आर्थिक गुलामी की ओर ले जाना चाहती है। इसके लिए समाज को आगाह करना होगा। ओबीसी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि शाहूजी महाराज ने लोकतंत्र कायम करने के लिए कई पहल किए। अब भाजपा सरकार लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। मौके पर सांसद राकेश राठौर एवं तनुज पुनिया, विधायक वीरेंद्र चौधरी, पूर्व सांसद रवि वर्मा, जितेंद्र बघेल, सचिन रावत सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

